Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी के शेयर पहुंचे 22 रुपये के पार, शेयर खरीदने की मची होड़
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी के शेयर पहुंचे 22 रुपये के पार, शेयर खरीदने की मची होड़

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली।  अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ समय से उड़ान भर रहे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 4.96प्रतिशत की तेजी के साथ 22.20 रुपये पर पहुंच गए। 31 मार्च 2022 से लगातार यह शेयर 4प्रतिशत से ऊपर चढक़र कारोबार कर रहा था।  31 मार्च 2022 को इस शेयर की कीमत 16.65 रुपये थी। यानी पिछले 7 कारोबारी दिन में कैपिटल के शेयर 33.33 पर्सेंट तक उछल चुका है। दरअसल, यह उछाल उस खबर के बाद देखने को मिल रही है जिसमें कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए अडानी, टाटा समेत 55 दिग्गज कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई हैं।

22 कंपनियों ने बिजनेस क्लस्टर के लिए भी बोली लगाई
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के लिए कुल 55 कंपनियों ने बोली लगाई है। वहीं, 22 कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के साथ-साथ बिजनेस क्लस्टर के लिए भी बोली लगाई है। सभी 22 कंपनियों ने दोनों विकल्पों के लिए बोली लगाई है जबकि अन्य ने केवल चुनिंदा कारोबार समूहों के लिए बोली लगाई है। अन्य संभावित समाधान आवेदकों में अडानी फिनसर्व, ऑथम इन्वेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स, ब्रुकफील्ड, एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, टोरेंट इन्वेस्टमेंट, टीपीजी एशिया और ट्रूनॉर्थ फंड शामिल हैं।

25 मार्च थी बोली लगाने की अंतिम तारीख
एडमिनिस्ट्रेटर ने 18 फरवरी को कंपनी के लिए बोलियां मांगने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी किया था। ईओआई जमा करने का अंतिम दिन 25 मार्च था। पहले, समय सीमा 11 मार्च तय की गई थी, लेकिन इसे दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया था क्योंकि कुछ संभावित बोलीदाताओं ने ईओआई जमा करने के लिए और समय मांगा था। बता दें कि इस कंपनी पर कुल 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फाइनेंस कंपनी के सीईओ और दो निदेशकों पर मुकदमा
Next: रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही गौतम अडानी की संपत्ति, कमाई के मामले में काफी पीछे रह गए मुकेश अंबानी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.