Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रिटायर्ड दरोगा बनकर मुरादाबाद में रह रहा था आरोपी बाप, गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

रिटायर्ड दरोगा बनकर मुरादाबाद में रह रहा था आरोपी बाप, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
default featured image

नैनीताल। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में पुलिस ने दस साल से फरार उस दस नंबरी बाप को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपने दो बेटों को अपराध से बचाने के लिए अदालत की आंखों में धूल झोंकने की भरसक कोशिश की। वह  हालांकि, अपनी चाल में सफल नहीं हो पाया और यहीं से दस हजार का इनामी अपराधी बन गया। यह कहानी है मूल रूप उप्र के कासगंज, ढोलना के चकेरी गाँव के रहने वाले अनिल कुमार उर्फ खुशालपाल सिंह की।

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में रहते हुए आरोपी के तीन बेटों लोकेन्द्र, कपिल व जितेन्द्र ने ट्रांजिट कैम्प थाना के होली चौक के पास अपने एक साथी दीपक बिष्ट के साथ मिलकर दो लोगों को चाकुओं से बुरी तरह से गोद दिया। इनमें से गौरव अरोड़ा की मौत हो गई थी जबकि मनोज पंत को 186 टांके आए थे। उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीएस मंजूनाथ ने रविवार को रूद्रपुर में इस मामले पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। शातिर दिमाग अनिल कुमार सिंह उर्फ खुशालपाल सिंह ने यहीं से चाल चली और अपने दो बेटों कपिल व जितेन्द्र को अपराध से बचाने के लिये फर्जी दस्तावेज तैयार कर नाबालिग घोषित कर दिया। हालांकि अदालत में उसकी पोल खुल गयी और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद वह अपनी चाल में सफल नहीं हो पाया।
इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड की ओर से आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 में रुद्रपुर के पंतनगर थाना में सन् 2012 में दो अभियोग पंजीकृत किये गये। आरोपी तभी से फरार था और लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की अगुवाई में पुलिस की एक टीम लगातार दबिश दे रही थी। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को शनिवार को मुरादाबाद के दलपतपुर मूढापांडे से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी यहाँ अपने बेटे लोकेन्द्र के साथ सेवानिवृत्त दरोगा गुड्डू के नाम से रह रहा था। आसपास के लोग उसे सेवानिवृत्त दरोगा के नाम से जानते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Dehradun : सरकारी संपत्तियों को खुर्द बुर्द कर रहे भूमाफिया के खिलाफ मुखर यूकेडी, हाई कोर्ट जाने की चेतावनी
Next: पिथौरागढ़ के जिला कार्यक्रम अधिकारी के दून स्थित मकान में चोरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.