Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नशे में धुत स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल
  • पौड़ी

नशे में धुत स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 28/03/2022
default featured image

पौड़ी। पौड़ी जिले के दूरस्थ थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के नशे में धुत होकर स्कूल आने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि यह प्रधानाध्यापक स्कूल में पिछले लंबे समय से तैनात हैं। कई बार प्रधानाध्यापक नशे में धुत होकर स्कूल आते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द ही इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है। थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे के हालत में पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान कुड़ेथ मनवर सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक की तैनाती के बाद से स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है। प्रधानाध्यापक महीने में गिनती के दिन ही स्कूल आते हैं, जिस दिन भी आते हैं। वह नशे में रहते हैं। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ने के साथ ही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को कई बार समझाया लेकिन वह अपनी बुरी आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। जल्द ही ‌प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज ने कहा कि ग्राम पंचायत, सोशल मीडिया के माध्यम से थलीसैंण ब्लाक स्थित राप्रावि कुड़ेथ के प्रधानाध्यापक के नशे की हालात में स्कूल आने की शिकायत मिली है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को तत्काल जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उक्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग कांग्रेस में हार के बाद मची रार
Next: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंडल स्तर पर भी सचल दल गठित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.