Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घी व्यापारी से धोखाधड़ी मामले में दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

घी व्यापारी से धोखाधड़ी मामले में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

हरिद्वार। फर्जी चेक के जरिए देहरादून के व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना कनखल पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि मोती बाजार देहरादून स्थित कामधेनू फूड प्रोडक्ट के स्वामी सुनील कुमार ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी चेक के जरिए तीन लाख बाईस हजार की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वे देशी घी का कारोबार करते हैं। दो लोगों ने फरवरी में उनसे 9 कुंुतल घी खरीदा। जिसकी कीमत तीन लाख बाईस हजार रूपए है। भुगतान के रूप में उन्होंने उन्हें चेक दिया। जो कि फर्जी निकला। मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तार के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजपूत धर्मशाला के सामने वाली गली में एक घर से दो लोगों ऋषभ भटनागर पुत्र सुनील भटनागर निवासी शिवलोक थाना रानीपुर हरिद्वार व विकेश कुमार पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम धनौरी थाना कोतवाली देहात जिला बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 43 पेटी घी बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रूपए है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी में उनके साथ्ा उनका एक अन्य साथी मनजीत पटेल पुत्र जागेश्वर निवासी ग्राम मोहनपुर कस्बा खुटार के पास जिला शाहजहांपुर भी शामिल था। बरामद माल के अलावा बाकी माल मनजीत बेचने के लिए ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार मनजीत की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गयी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान, एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत, जगजीपुर चौकी प्रभारी एसआई खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल सत्येंद्र रावत, प्रलव चौहान, पप्पू कश्यप व हरेंद्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान दिलाने का झांसा देकर 7.20 लाख की धोखाधड़ी
Next: 14003 अभ्यर्थियों ने दी समीक्षा अधिकारी परीक्षा प्रारम्भिक परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.