
रुड़की। गंगनहर कोतवाली को गली नंबर.12 कृष्णा नगर निवासी अरुण कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह पांच मार्च को बीएसएम तिराहा स्थित बैंक में आए थे। दोपहर करीब एक बजे के आसपास जब वो बाहर आए तो उन्हें बाइक चोरी मिली थी। आसपास के कैमरे चेक किए तो पता चला कि स्कूटी पर चोर आए थे। जिन्होंने उनकी बाइक चोरी की है। मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे बाइक चोरों की पहचान में पुलिस जुटी है। कुछ संदिग्धों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है ताकि बाइक चोरों की पहचान हो सके। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

