Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धोखाधड़ी में दो ईट भट्ठा मालिकों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • हरिद्वार

धोखाधड़ी में दो ईट भट्ठा मालिकों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
rns featured image new

रुड़की। लाखों का कोयला मंगवा कर रकम और किराए का भुगतान नहीं करने के आरोप में पुलिस ने दो ईट भट्ठा मालिकों समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।रुड़की के सिविल लाइंस निवासी ब्लू स्टार कोल ट्रेडर्स के संचालक सुनील थापर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कोयले के थोक व्यापारी हैं। बताया कि चौधरी ब्रिकफील्ड और चौधरी ईट सप्लाई फर्म की ओर से उनकी कंपनी से कोयले की मांग की गई थी। उन्होंने डिमांड के मुताबिक दोनों फर्मों को कोयले की सप्लाई कर दी थी।बताया कि कोयले की कीमत और ट्रक का किराया मिलाकर करीब 16.81 लाख रुपये बनते हैं। आरोप है कि दोनों फर्मों ने न तो गाड़ी का किराया दिया और न ही कोयले की कीमत चुकाई। रकम मांगने पर आरोपी कई बार इधर-उधर की बात कर टहलाते रहे और बाद में दोनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों मनोज कुमार उर्फ शिशुपाल, अमित कुमार उर्फ बॉबी, वीरेंद्र सिंह, मयंक तथा गौरव निवासी ग्राम लिब्बरहेड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल गई दस वर्षीय छात्रा लापता
Next: गंगनहर में डूबने से छात्रा की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.