
किराये के मकान में रह रहे एक फैक्ट्री कर्मी की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आने से रुडकी के एक कस्बे में मोहल्ले के लोगों में दहशत बनी हुई है। सूचना पर कोविड-19 की टीम ने संक्रमित युवक को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। कस्बा भगवानपुर में किराये के मकान में रहकर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी को बुखार आया था। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य की टीम ने कर्मचारी का कोविड टेस्ट कराया। रविवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। टीम ने युवक को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि युवक को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग के जाने की तैयारी का कोविड टीम कर रही है।

