Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को मिलेगा प्रशिक्षण
  • बागेश्वर

पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को मिलेगा प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 15/03/2022
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट के पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को शीघ्र बहुउददेशीय आजीविका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कपकोट में प्रमुख से मुलाकात की तथा उनसे चर्चा की। सैनिक कल्याण विभाग ने यह कार्रवाई सीएम पुष्कर धामी के आदेश पर की है। गत वर्ष अक्टूबर में प्रमुख गोविंद दानू ने सीएम धामी से मुलाकात की थी। उन्होंने कपकोट में पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों के लिए बहुउददेशीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग की थी, तांकि पलायन रोकने के साथ ही उनकी आय में वृदिध की जा सके। इधर मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै रंजीत सेठ ने कपकोट विकास खंड कार्यालय में प्रमुख से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रमुख के अनुरोध पर सीएम ने इस संबंध में कार्रवाई के आदेश दिए है। प्रमुख दानू ने उन्हें बताया कि कपकोट में पूर्व सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को रोजगार देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने इसमें लोकल-वोकल को प्राथमिकता देने की बात कही। जिसमें औषधीय पौधे का प्रसंस्करण व उत्पादन, पर्वतारोहण से जुड़े एडवेंचर कोर्स प्रारंभ करने की बात कही। कहा कि यहां पर उत्तरकाशी की तर्ज पर कायाकिंग, एडवोंचर, रिवर राफिटंग की संभावना तलाश कर पर्यटन व रोजगार को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही किवी उत्पादन, मशरूम, टाउट मछली पालन आदि के उत्पादन पर भी कार्य किया जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने प्रमुख से सभी सुझावों पर चर्चा की तथा कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों से वार्ता करके कार्ययोजना कराई जाएगी तथा उनके विभाग के द्वारा शासन के आदेश पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान रमेश तिवारी, महेश कांडपाल, कैलाश पंत आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहर की सफाई को मेयर ने फिर खुद मोर्चा संभाला
Next: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के जनपद उधमसिंह नगर स्थानान्तरण होने पर शुभकामनाओं के साथ दी भावभीनी विदाई

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.