Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चाइल्ड लाइन टीम और पुलिस ने रुकवाया 13 वर्षीय नाबालिग का विवाह
  • ऊधम सिंह नगर

चाइल्ड लाइन टीम और पुलिस ने रुकवाया 13 वर्षीय नाबालिग का विवाह

RNS INDIA NEWS 05/03/2022
default featured image

रुद्रपुर। कुमांऊ सेवा समिति चाइल्ड लाइन व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बालिका का विवाह रुकवाया। शुक्रवार को चाइल्ड लाइन केंद्र को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी दी गई कि बंडिया किच्छा में 13 वर्ष की नाबालिग लड़की का उसके परिजन विवाह कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि यहां पर बारात आने की पूर्ण की तैयारी हो चुकी थी। टीम ने बालिका की मार्कशीट देखकर उसकी उम्र की पुष्टि की। इसमें उसकी उम्र 13 वर्ष पाई गई। परिजनों के अनुसार, बालिका कक्षा आठ की छात्रा है। चाइल्ड लाइन टीम ने बालिका एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग कर उसकी शादी बालिग होने के बाद करने को कहा गया। बालिका की मां ने बताया कि उनकी पारिवारिक स्थिति दयनीय है। उसका पति आये दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करता है। वह कानूनी जानकारी नहीं होने के कारण वह कर्जा लेकर अपनी लड़की की शादी कर रहे थे। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने बताया कि बालिका के परिजनों ने लिखित में दिया गया कि अब वह बालिका के बालिग होने पर उसकी शादी करेंगे। इस दौरान चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक शायरा बानो, टीम मेंबर नन्दनी वर्मा, अंशुल कपूर, सब इंस्पेक्टर बबीता टम्टा, कॉन्स्टेबल रामेश्वर सिंह आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट पहुंचा उत्तराखंड बिजली दरों में बढ़ोतरी का मामला
Next: डंपर की चपेट में आये बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • जीपीएस मैपिंग से दिल की गंभीर बीमारी का इलाज
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.