Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग के अपहरण में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

नाबालिग के अपहरण में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में ग्रामीण ने सहारनपुर निवासी एक युवक व उसके पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 फरवरी को उसकी बेटी घर में थी। आरोप लगाया कि तभी सहारनपुर यूपी निवासी मोहित और उसके पिता राजेंद्र ने घर से बुलाकर बहला फुसलाकर उसकी बेटी को घर से भगाकर ले गये। जब बेटी घर में नहीं मिली और देर रात तक भी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की। रिश्तेदारी में भी पता किया। लेकिन कहीं भी बेटी का पता नहीं चल पाया। बाद में पता लगा कि मोहित और उसके पिता राजेंद्र उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गये। कोतवाल रविंद्र शाह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। नाबालिग को बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ताओं को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश-बर्फबारी के बाद बंद हुआ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे चालू
Next: नौबारा ग्राम सभा के बागेश्वर धाम में कलश-यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.