Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बारिश-बर्फबारी के बाद बंद हुआ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे चालू
  • उत्तरकाशी

बारिश-बर्फबारी के बाद बंद हुआ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे चालू

RNS INDIA NEWS 27/02/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें भी बढ़ीं हैं। बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद होने की वजह से कई रूटों पर यात्री भी फंस गए थे ।  लेकिन, रविवार को मौसम साफ होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। उत्तरकाशी जिले में पिछले तीन दिनों से खराब मौसम के बाद रविवार को चटख धूप खिली। मौसम साफ होते ही बारिश और बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए चालू हो गए हैं। हालांकि गंगोत्री हाईवे पर भैरोंघाटी तक यातायात चालू है।

उत्तरकाशी जनपद में बीते शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहने से तापमान काफी लुढक गया था। जिस कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। गंगोत्री हाईवे सुक्की से आगे और यमुनोत्री हाईवे जानकीचट्टी से फूलचट्टी के बीच देर शाम बर्फबारी से बंद हो गए थे। जिस कारण मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ गई थी।
लेकिन रविवार को मौसम साफ होने पर दोपहर 12 बजे तक दोनों हाईवे यातायात के लिए चालू हो गए हैं। खराब मौसम के बीच बीआरओ व एनएच विभाग के मजदूर हाईवे को खोलने में जुटे रहे। उधर, देहरादून-सुवाखोली, लंबगांव-धौंतरी मोटरमार्ग सहित अन्य लिंक मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरोला में डेढ़ किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
Next: नाबालिग के अपहरण में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.