Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ढाई मिनट में स्कूल की साइट बंद, गुस्साएं अभिभावकों का हंगामा
  • हरिद्वार

ढाई मिनट में स्कूल की साइट बंद, गुस्साएं अभिभावकों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
rns featured image new

रुड़की। शहर के एक नामी स्कूल में बच्चों के दाखिले की साइट खुलते ही बंद हो गई। इससे अभिभावक अपने बच्चों के फार्म नहीं भर पाए। साइट पर दाखिले पूरे होने की सूचना मिली। इससे गुस्साएं अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर हंगामा किया। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शिकायत के बावजूद बात नहीं की। स्कूल के अंदर भी उन्हें नहीं आने दिया गया। आरोप लगाया कि गुपचुप तरीके से अपने चहेतों के एडमिशन कराए गए हैं। उन्होंने ऑफलाइन प्रक्रिया को दोबारा से लागू करने की मांग की। जादूगर रोड के एक नामी स्कूल में शनिवार सुबह दस बजे शहर के अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन को लेकर ऑनलाइन फॉर्म भर रहे थे। इस बीच करीब ढाई मिनट में ही साइट बंद हो गई। साइट से जानकारी मिली कि सभी एडमिशन फॉर्म पूरे हो गए हैं। इस वजह से साइट पर अब एडमिशन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। इतने कम समय में साइट के बंद होने पर अभिभावक भड़क गए।

अभिभावक मेल पर नहीं कर पाए शिकायत
अभिभावकों के अनुसार स्कूल की ओर से एक मेल आईडी भी दी गई है। इसमें किसी भी शिकायत पर मेल करने के लिए कहा गया है। एक अभिभावक ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया कि दो से तीन मिनट में ही एडमिशन साइट के बंद हो जाने और एडमिशन पूरे हो जाने की जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्होंने मेल कर अपनी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की। लेकिन जो मेल आईडी का एड्रेस दिया गया वह उन्हें मिली ही नहीं।

शिक्षक को अभिभावकों ने घेरा
अभिभावकों के गेट के बाहर डटे रहने के दौरान एक शिक्षक बाहर आए। उनको देखकर अभिभावकों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने अचानक स्कूल एडमिशन साइट के बंद होने और अन्य कई समस्याओं को लेकर शिक्षक से सवाल किया। शिक्षक अभिभावकों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद अभिभावकों ने उनको घेर लिया।

एडमिशन फार्म को पेचीदा बनाया
अभिभावकों के अनुसार एलकेजी कक्षा में एडमिशन को लेकर जब फार्म भरना शुरू किया तो उसमें विभिन्न जगहों को भरना था। जो दस मिनट में भी भरना मुश्किल था। परिवार के लेकर अन्य जानकारियों फार्म में भरनी थी। आरोप लगाया कि एडमिशन फार्म को पेचीदा बनाया गया है। जो सरासर गलत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत
Next: जिला बदर को जिले में देखे जाने पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.