Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूक्रेन का संविधान विदेशी सैन्य ठिकानों की अनुमति नहीं देता : पुतिन
  • अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन का संविधान विदेशी सैन्य ठिकानों की अनुमति नहीं देता : पुतिन

RNS INDIA NEWS 23/02/2022
rns featured image new

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन का संविधान देश में विदेशी सैन्य ठिकानों को स्थापित करने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन इस मुद्दे को दरकिनार कर दिया गया है और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के ठिकानों को मिशन का नाम दिया गया है।
पुतिन ने यह बातें टेलीविजन पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, मैं बताना चाहूंगा कि यूक्रेन के संविधान का अनुच्छेद 17 अपने क्षेत्र में विदेशी सैन्य ठिकानों की तैनाती की अनुमति नहीं देता है, लेकिन यह पता चला है कि यह सिर्फ एक पारंपरिकता है, जिसे आसानी से दरकिनार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि नाटो देशों के प्रशिक्षण मिशन यूक्रेन में तैनात हैं, जो वास्तव में विदेशी सैन्य ठिकाने हैं।
उन्होंने कहा, उन्होंने सिर्फ इसे मिशन का नाम दिया है … यूक्रेन ने लंबे समय से नाटो में शामिल होने की दिशा में रणनीति बना रहा है। हां, निश्चित रूप से, प्रत्येक देश को अपनी सुरक्षा प्रणाली चुनने, सैन्य गठबंधन में प्रवेश करने का अधिकार है। सब कुछ ऐसा ही लगता है, लेकिन… समान और अविभाज्य सुरक्षा का सिद्धांत के अंतरराष्ट्रीय दस्तावेजों में कहा गया है कि अन्य राज्यों की सुरक्षा की कीमत पर अपनी सुरक्षा को मजबूत नहीं कर सकते हैं।
श्री पुतिन ने कहा कि उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस विरोधी नीति को लागू करने के लिए यूक्रेन और जॉर्जिया का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि रूस को फिर से यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि नाटो एक शांतिपूर्ण, रक्षात्मक गठबंधन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय संघ
Next: यूक्रेन-रूस संकट : अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में कारोबार और निवेश पर लगाई रोक

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.