Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आपसी संघर्ष में घायल दूसरे टस्कर हाथी की भी मौत
  • हरिद्वार

आपसी संघर्ष में घायल दूसरे टस्कर हाथी की भी मौत

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में बीते गुरुवार को दो टस्कर हाथियों के बीच हुए आपसी संघर्ष में दूसरे हाथी की भी मौत हो गई है। दूसरे हाथी का शव मोतीचूर रेंज स्थित सुसवा नदी में पाया गया है। शनिवार को दूसरे हाथी की मौत की सूचना के बाद राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक एलपी टम्टा ने बताया कि बीते गुरुवार को राजाजी पार्क की मोतीचूर रेंज में दो टस्कर हाथियों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसके चलते एक टस्कर हाथी की गुरुवार को ही गंभीर रूप से घायल हो जाने पर मौत हो गई थी। गुरुवार से ही राजाजी पार्क की मोतीचूर और कांसरो रेंज का स्टॉप सर्च ऑपरेशन चलाते हुए दूसरे हाथी की तलाश कर रहा था। सर्च अभियान के तीसरे दिन दूसरे हाथी का शव मोतीचूर रेंज में गुलार पड़ाव बीट की सीमा पर सुसवा नदी में पाया गया है। हाथी के शव को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला गया है। जिसके बाद हाथी के शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया गया है।
इस मौके पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी, कांसरो रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल सहित कई राजाजी पार्क के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर 17 लाख की ठगी
Next: 1 किलो 786 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के तीन युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.