Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार और बाइक चोरी के आरोपी चौबीस घंटे में गिरफ्तार
  • देहरादून

कार और बाइक चोरी के आरोपी चौबीस घंटे में गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। थाना सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात को हुई कार व बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को चोरी की कार व बाइक के साथ गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बुधवार को हिमांशू नौटियाल पुत्र टीकाराम नौटियाल निवासी राजावाला थाना सेलाकुई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने ताऊ गीताराम नौटियाल की कार सोमवार को मांग कर लाया था। जिसे उसने राजावाला स्थित घर के बगीचे मे पार्क किया था। बताया कि चाबी घर के अंदर कमरे में रखी थी। बताया कि मंगलवार सुबह उठकर देखा कार गायब मिली। घर के अंदर रखी चाबी भी गायब थी। वहीं एक अन्य मामले में योगेश कुमार पुत्र बालेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम नूरपुर भरावड थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर यूपी ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात को राजावाला तेलपुर में अपने रिश्तेदारों के घर शादी में शामिल होने आये। बताया कि अपनी बाइक को रिश्तेदारों के घर के पोर्च में खड़ा किया था। मंगलवार सुबह को खड़ा उठा और उसके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को चेक किया गया तो बाइक वहां से गायब मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी। जिसमें पुलिस ने एक सौ बीस सीसीटीवी कैमरें खंगाले। भाऊवाला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की कार व संदिग्ध दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार तडके आरोपी को धूलकोट तिराहे से चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सुमित पुत्र प्रीतमपाल निवासी निगम रोड सनसाईन स्कूल के पास हरिपुर सेलाकुई से पूछताछ में पता चला की बाइक भी उसी ने चोरी। जिसे आरोपी की निशानदेही पर पौडवाला के जंगल से बरामद किया। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में एसआई मुकेश नेगी, कुलदीप सिंह, कांस्टेबल चंद्रपालसिंह, योगेश सैनी, दीपक चौहान, आरक्षी वृजपालसिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक-युवतियों को रोजगार देंगे: नौटियाल
Next: नाबालिग से छेड़छाड़ में युवक पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.