Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर से सपा प्रत्याशी बलजिंदर कांग्रेस में शामिल
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से सपा प्रत्याशी बलजिंदर कांग्रेस में शामिल

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

काशीपुर। विधानसभा काशीपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बलजिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह को अपना समर्थन दे दिया है। बकायदा कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उन्होंने पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र को जिताने की बात कही।
रामनगर रोड स्थित कांग्रेस किसान कमेटी के कार्यालय में बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कांग्रेस में शामिल हुए सपा प्रत्याशी बलजिंदर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बलजिंदर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बलजिंदर सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। वे अब तक चुनाव में सपा के टिकट पर मैदान में थे, लेकिन अब वे कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद ने कहा कि बलजिंदर के आने से कांग्रेस मजबूत हो गई है। इस बार चुनाव में काशीपुर से कांग्रेस अच्छे मार्जिन से जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर मुक्ता सिंह, मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती, अब्दुल कादिर, विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने काशीपुर के लिए जारी किया मैनिफेस्टो
काशीपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव के लिए काशीपुर का अपना मेरी प्रतिज्ञा नाम से मैनिफेस्टो जारी किया है। इसमें काशीपुर को हर हाल में जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू कराने, क्षेत्र को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए करियर काउंसिलिंग केंद्र खुलवाने की बात कही है। वहीं नगर निगम में चल रहे दो फीसदी दाखिल खारिज शुल्क को समाप्त कराने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर डिपो की बस में 10 यात्री बेटिकट पकड़े
Next: केवल सती बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.