Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार गुना तक रिटर्न दिलाने का झांसा देकर सवा पांच लाख रुपये हड़पे
  • देहरादून

चार गुना तक रिटर्न दिलाने का झांसा देकर सवा पांच लाख रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/02/2022
rns featured image new

देहरादून। विदेशी कंपनी में निवेश कर चार गुना तक रिटर्न पाने के झांसे में दून निवासी व्यक्ति सवा पांच लाख रुपये गंवा बैठा। जालसाजों ने पहले विश्वास में लेने के लिए छोटे निवेश पर दो बार बढ़ाकर रुपये वापस किए। इसके बाद पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में सवा पांच लाख रुपये जमा कराकर वापस नहीं लौटाए। पीड़ित की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी को लेकर दिनेश ओबराय निवासी डिफेंस कॉलोनी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। कहा कि मिडोज कैपिटल कंपनी जिसकी मुख्य शाखा इग्लैंड में है के ग्रुप एडमिन टाईसन ने पीड़ित से संपर्क किया। झांसा दिया कि वह उनकी कंपनी में निवेश करेंगे तो दो, तीन यहां तक कि चार गुना तक रिटर्न मिल सकता है। पीड़ित झांसे में आ गया। उसने भरोसे के लिए पहले छह अक्तूबर 2021 को 2400 रुपये जमा किए। सात अक्तूबर को उसे 2880 रुपये वापस मिल गए। सात अक्तूबर को फिर से 15000 रुपये जमा किए। यह भी बढ़कर 21 हजार वापस मिले। इसके बाद पीड़िता को विश्वास हुआ तो उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 5.25 लाख रुपये उनके दिए बैंक खातों में जमा कर दिए। इसके बाद रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को पता लगा कि उसे विश्वास में लेकर ठगों ने चूना लगाया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तय तारीख पर ही होगी गेट 2022 की परीक्षा
Next: युवती को वीडियो कॉल कर की अश्लीलता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.