Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु सहित नौ प्रत्याशियों को भाजपा ने दिया विधानसभा टिकट
  • उत्तराखंड

पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु सहित नौ प्रत्याशियों को भाजपा ने दिया विधानसभा टिकट

RNS INDIA NEWS 26/01/2022
bjp

देहरादून। विधानसभा चुनाव-2022 के लिए बीजेपी ने बुधवार देर शाम प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सहित नौ प्रत्याशियों को विधानसभा टिकट दिया है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने ऋतु को यमकेश्वर से चुनाव लड़ाया था। पहली सूची में 59 प्रत्याशियों को टिकट देने के बाद अबतक कुल 68 प्रत्याशियों को टिकट दिया जा चुका है। 70 विधानसभा सीटों में अब सिर्फ डोईवाला और टिहरी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करनी रह गई है।
दूसरी तरफ, जागेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का मुकाबला उनके पुराने साथी मोहन सिंह मेहरा से होगा। दूसरी लिस्ट में भाजपा ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का का टिकट काट दिया है। भाजपा ने बुधवार को अपनी रोकी हुई 11 में से नौ सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। अब सिर्फ टिहरी और डोईवाला का सस्पेंस बाकी रह गया है।
भाजपा के प्रत्याशी:
केदारनाथ- शैलारानी रावत
झबरेड़ा-राजपाल सिंह
पिरान कलियर – मुनीश सैनी
रानीखेत- प्रमोद नैनवाल
जागेश्वर-मोहन सिंह मेहरा
कोटद्वार-ऋतु खंडूरी
लालकुआं- मोहन सिंह बिष्ट
हल्द्वानी- जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला
रुद्रपुर- शिव अरोड़ा
पिता की हार का बदला लेंगी ऋतु
पूर्व सीएम बीसी खंडूडी की बेटी ऋतु खंडूरी वर्ष 2012 में अपने पिता की हार का बदला लेने की भी चुनौती रहेगी। वर्ष 2012 में खंडूरी है जरूरी के नारे के साथ भाजपा चुनाव में उतरी थी। खंडूरी की टीम के अधिकांश लोग तो जीत गए थे। लेकिन भाजपा का मुख्य चेहरा रहे खंडूरी चुनाव हार गए थे। वर्ष 2017 में पूर्व काबीना मंत्री हरक सिंह रावत भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से चुनाव लड़े थे। पर कुछ समय पहले ही वो कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कोटद्वार सीट के लिए भाजपा पिछले काफी समय से माथापच्ची कर रही थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि उत्पाद दिलाने के नाम पर किसानों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया दुष्‍कर्म

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.