Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कृषि उत्पाद दिलाने के नाम पर किसानों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • पिथौरागढ़

कृषि उत्पाद दिलाने के नाम पर किसानों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/01/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में किसानों को कृषि उत्पाद दिलाने के नाम पर पांच लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया था। जिसके बाद से आरोपी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। बीते सोमवार को पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेलढुंगरी पिथौरागढ़ निवासी जोगा सिंह समेत अन्य किसानों ने कोतवाली पिथौरागढ़ में 4 जनवरी को तहरीर देकर बताया कि मनोज नैनवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर एडनेस आर्गेनिक्स इण्डिया प्रा0 लि0 के द्वारा माह सितम्बर से नवम्बर के बीच जिले के लगभग 147 किसानों को प्रलोभन देकर किसानों के खेतों में सोलर फेन्सिंग लगाने का वादा करके कृषि / पशुपालन के नाम पर अग्रिम राशि (बुकिंग अमाउंट) लगभग 5,76,325/- (पांच लाख छिहत्तर हजार तीन सौ पच्चीस रु.) रुपये लिये।

किसानों ने बताया कि आरोपी मनोज नैनवाल ने उपरोक्त सामग्री 10 से 15 दिनों में उत्पाद (बीज, पौंधे, मुर्गी, बकरिया गाय आदि) देने का वादा किया था लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी किसानों को कोई उत्पाद नहीं दिया गया। आरोपी मनोज से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह जिले से गायब है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

शिकायत के आधार पर आरोपी मनोज नैनवाल के विरुद्ध थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा साइबर/सर्विलांस सैल की मदद संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। बीते सोमवार को पुलिस को सफलता हासिल हुई और आरोपी मनोज नैनवाल निवासी- दुर्गापुरी लखनपुर थाना रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखण्ड, को विकासपुरी सैक्टर-5 के गेट नम्बर- 02 नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया गणंतत्र दिवस
Next: पूर्व सीएम बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु सहित नौ प्रत्याशियों को भाजपा ने दिया विधानसभा टिकट

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.