Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम ने किया उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ
  • देहरादून

सीएम ने किया उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 18/12/2021
default featured image


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ किया। 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2021 तक यह प्रतियोगिता राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. संदीप मोहन चमोला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला एक अच्छे अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि संदीप चमोला उनसे बहुत पहले से जुड़े थे। युवा मोर्चा में भी उन्होंने साथ कार्य किया।
इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार, अपर सचिव उदय राज, राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला की पत्नी प्रेमा चमोला, उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रणजीत भिलंगवाल, सचिव सुनील लखेड़ा, भूपेन्द्र बसेड़ा, प्रमोद कुमार, जे.पी मैखुरी, जीतमणि पैन्यूली, उल्लास भट्नागर एवं बैडमिंटन खिलाड़ी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा से जल्द शुरू होगी हैली सेवा
Next: नाबालिग साली को ही भगा ले गया जीजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.