Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 3 करोड़ की लागत से बनेगा चंबा ब्लॉक का नया भवन, टिहरी विधायक ने भूमि पूजन और शिलान्यास
  • टिहरी

3 करोड़ की लागत से बनेगा चंबा ब्लॉक का नया भवन, टिहरी विधायक ने भूमि पूजन और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी विधायक ने ब्लॉक मुख्यालय चंबा के नये भवन के लिये भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा तीन करोड़ दस लाख रुपये की लागत से चंबा ब्लॉक मुख्यालय का नया भवन बनेगा। मंगलवार को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ब्लॉक मुख्यालय चंबा के नये भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय का भवन वर्षों से जर्जर स्थिति में था। कर्मचारी हर समय डर के साये में जर्जर भवन के अंदर कार्य करने को मजबूर थे। लंबे समय से ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि नये भवन निर्माण की मांग करते आ रहे थे। कहा उनकी प्राथामिकता टिहरी विधानसभा का विकास करना है। कहा उन्होंने सरकार से चंबा ब्लॉक मुख्यालय में नये भवन निर्माण की मांग रखी थी, जो उनकी सरकार पूरी की। उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय पर भवन का निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, जिंपस सत्येंद्र धनोला, मानवेन्द्र सिंह, शोभनी धनोला, सुशील बहुगुणा, बुद्धि सिंह, बेबी असवाल, ललित सुयाल, दर्मियान सिंह नेगी, सुधीर बहुगुणा, बलवीर नेगी, क्षेंपस रेणु चौहान, शैला नेगी, रजनी भट्ट,किशोर सिंह नेगी, मनोज नकोटी, भगवान सिंह धनोला, कुसुम चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के कर्मचारियों ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग
Next: एक्सपायरी दवा व खाद्य सामग्री बेचने वालों पर होगी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.