Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एक्सपायरी दवा व खाद्य सामग्री बेचने वालों पर होगी कार्यवाही
  • अल्मोड़ा

एक्सपायरी दवा व खाद्य सामग्री बेचने वालों पर होगी कार्यवाही

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में व जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा रवि शंकर मिश्रा द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट के साथ आज जित्सी मीट एप द्वारा बाजारों में बिक रहे एक्सपायरी दवा व खाद्य सामग्री पर रोक लगाने व विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बंध में ऑनलाइन बैठक की गई।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया कि सुदूर क्षेत्रों के लोगों के जागरुक व सतर्क न होने के कारण उन स्थानों पर एक्सपायरी वस्तुओं व दवा की बिक्री की सम्भावना बनी रहती है ऐसे में उन क्षेत्रो में लगातार अभियान चलाया जाये तभी इसे रोका जा सकता है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उनसे कहा गया कि वे लोग दुकानों में जाकर यह देखे कि कोई दुकानदार एक्सपायर सामान या दवा को बेच तो नहीं रहा। अगर कोई दुकानदार ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्हें यह भी बताया गया कि वे पी.एल वी की इस कार्य में सहायता ले सकते है और उनके द्वारा उपस्थित अधिकारियों से यह भी कहा गया कि वे हैल्प लाईन नम्बर भी प्रकाशित कराये जिससे यदि कोई भी व्यक्ति कोई सूचना देना चाहता है तो दे सके।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी व ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में उनके द्वारा सयुंक्त और एकल निरीक्षण भी किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि किये गये निरीक्षण में पाँच दुकान में एक्सपायर सामान मिले है उनको नोटिस जारी किये जा रहे है ।
ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि जब किसी भी व्यक्ति को लाईसेंस दिया जाता है तो उनको बताया जाता है कि आप एक्सपायर दवाओं के लिये अलग से बॉक्स रखे और एक्सपायर दवाओं को उस बॉक्स में ही रखे।उनके द्वारा यह भी बताया गया कि निरीक्षण के समय सबसे पहले एक्सपायर बॉक्स को ही देखा जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 करोड़ की लागत से बनेगा चंबा ब्लॉक का नया भवन, टिहरी विधायक ने भूमि पूजन और शिलान्यास
Next: देवस्थानम बोर्ड खत्म होने पर तीर्थपुरोहितों ने निकाली रैली

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.