Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी और सीएसआईआर मिलकर करेंगे काम
  • हरिद्वार

आईआईटी और सीएसआईआर मिलकर करेंगे काम

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले जनशक्ति को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी रुड़की ने सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अंतर्गत परिवहन इंजीनियरिंग, यातायात इंजीनियरिंग, परिवहन योजना, फुटपाथ डिजाइन और प्रदर्शन मूल्यांकन, पुल इंजानियरिंग, भू-तकनीकी इंजीनियरिंग, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा और सड़क और परिवहन संबंधित क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी और निदेशक सीएसआईआर-सीआरआरआई नई दिल्ली प्रो. सतीश चंद्र ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रो. सतीश चंद्र ने कहा कि सीएसआईआर-सीआरआरआई सड़कों और पुलों, यातायात और परिवहन, जमीनी सुधार और भू-तकनीकी इंजीनियरिंग, ग्रामीण सड़कों, फुटपाथ डिजाइन, फुटपाथ प्रदर्शन और इसके मूल्यांकन, उपकरण, पर्यावरण और सड़क सुरक्षा के क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास गतिविधियों में अपनी क्षमताओं और प्रशिक्षण के माध्यम से ज्ञान के प्रसार सहित परामर्श कार्यों को पूरा करने के लिए प्रसिद्ध है। हमें विश्वास है कि वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान में आईआईटी रुड़की की विशेषज्ञता और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में पेशेवर अनुभव के साथ, दोनों संस्थानों के बीच सहयोग सड़क और परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले जनशक्ति का उत्पादन करेगा। प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क और परिवहन संबंधित क्षेत्रों में सहयोग की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए आईआईटी रुड़की और सीआरआरआई संयुक्त रूप से समझौते के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में काम करेंगे। विशेषज्ञता और संसाधनों को साझा करना इस पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी की एक प्रमुख विशेषता है। इस दौरान डीन एसआरआईसी प्रो. मनीष श्रीखंडे, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग प्रो. संजय घोष, समूह समन्वयक, परिवहन इंजीनियरिंग प्रो. इंद्रजीत घोष आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित दवा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार
Next: नए साल पर हुड़दंग मचाने और नशे में वाहन दौड़ाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.