Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रतिबंधित दवा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार
  • हरिद्वार

प्रतिबंधित दवा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई के दौरान लाखों की प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए गए। इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सोमवार को औषधि नियंत्रण विभाग ने मोहल्ला लालबाड़ा स्थित मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां तथा इंजेक्शन बरामद किए थे। जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी का कार्य कर रहे थे। उनके साथ कई अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। जिनके बारे में आरोपियों ने पुलिस तथा औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई है। औषधि निरीक्षक के मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इन दवाइयों को प्रयोग करने के लिए एमबीबीएस डॉक्टर के पर्चे पर ही बेची जा सकती हैं। साथ ही इसके लिए मेडिकल स्टोर संचालक को अलग से लाइसेंस भी लेना होता है। उनका कहना है कि यह दवाइयां क्योंकि ओवरडोज लेने पर नशा करती है। मेडिकल स्टोर स्वामी को उसका पूरा रिकॉर्ड और डॉक्टर के पर्चे की एक कॉपी अपने पास रखनी होती है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम शकील तथा फरमान निवासी मोहल्ला लालबाड़ा कोतवाली मंगलौर हैं। जबकि वांछित आरोपी का नाम अमजद निवासी मोहल्ला लालबाड़ा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल
Next: आईआईटी और सीएसआईआर मिलकर करेंगे काम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.