Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विधायक ने किया पार्किंग कार्य का शुभारंभ
  • टिहरी

विधायक ने किया पार्किंग कार्य का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

नई टिहरी। बहुप्रतीक्षित जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत लगभग साढ़े करोड़ की लागत से बनने वाली अस्पताल पार्किंग का विधायक डा.धन सिंह नेगी ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। कार्यदायी संस्थान पेयजल निर्माण निगम चंबा को छह माह के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम घोषणा के तहत पार्किंग के लिए सरकार ने 4 करोड़ 47 लाख 15 हजार रुपये की विधायक की संस्तुति पर दी गई है। मंगलवार को टिहरी विधायक नेगी ने जिला अस्पताल के निकट स्वीकृत पार्किंग का भूमि पूजन के बाद विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर के अवस्थापना विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं। जिला अस्पताल में लंबे समय से पार्किंग की मांग की जा रही थी, वर्ष 2018 में सीएम घोषणा में इसको शामिल कराया था। लेकिन भूमि चयन के कारण देरी हुई। उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा पार्किंग बनने से अस्पताल में जाम से मुक्ति मिलेगी। कहा कि शहर में बांध विस्थापितों-प्रभावितों के कब्जे वाले एक्स्ट्रा स्पेस का भी जीओ जारी हो गया है, मुख्यमंत्री कार्यालय ने विधिक परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी। नई टिहरी पंपिंग योजना का पुनर्गठन, शहर में बांध विस्थापितों की प्लॉट, फ्लैट की रजिस्ट्री सहित कई कार्य शहर के लिए कराए हैं। पेयजल निगम के परियोजना निदेशक आरएस गुप्ता ने बताया कि 1200 वर्ग मीटर पर करीब चार दर्जन वाहनों को पार्क करने की सुविधा पार्किंग से मिलेगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, भूपेंद्र चौहान, शिवराज सजवाण, उर्मिला राणा, दीवान सिंह नेगी, दारा सिंह, नरेश नेगी, गोपीराम चमोली, विनीत डोभाल, सचिन सजवाण, गजेंद्र तोपवाल, पंडित विष्णु नौटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनिल कुंबले का बड़ा फैन हूं, 618 विकेट होते ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाऊंगा : अश्विन
Next: ठंड और भूख से बुजुर्ग महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.