Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • एबी डिविलियर्स ने लिया क्रिकेट से संन्यास, बोले- 37 की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही
  • खेल

एबी डिविलियर्स ने लिया क्रिकेट से संन्यास, बोले- 37 की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही

RNS INDIA NEWS 20/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ उनके 17 साल के करियर पर विराम लगा। डिविलियर्स ने सोशल मीडिया पर लंबे पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की है। डिविलियर्स ने अपने पोस्ट में लिखा, मेरी यात्रा शानदार रही, अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया है अपने घर के पीछे बड़े भाइयों के साथ खेलना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक मैंने इस खेल का खूब लुत्फ उठाया। अब 37 साल की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही है।
उन्होंने आगे कहा, अपने बड़े भाइयों के साथ घर के आंगन में खेलने से लेकर अब तक मैंने पूरे आनंद और उत्साह के साथ यह खेल खेला। अब 37 की उम्र में वो आग इतने अच्छे से नहीं जल रही है। एबीडी ने लिखा, आखिरी बात मैं जानता हूं कि मेरे परिवार, माता-पिता, भाई, पत्नी डेनियल और बच्चों के समझौते के बिना यह कुछ भी संभव नहीं था। मैं अपनी जिंदगी के अगले अध्याय पर ध्यान दूंगा, जहां अपने परिवार को सबसे पहले रख सकूं। मैं प्रत्येक टीम साथी, प्रत्येक विरोधी, प्रत्येक कोच, प्रत्येक फिजियो और प्रत्येक स्टाफ सदस्य को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो इसी राह पर चले हैं। दक्षिण अफ्रीका और भारत में मुझे जो समर्थन मिला, उसका मैं आभारी हूं। क्रिकेट मेरे लिए काफी शानदार रहा। चाहे टाइटंस हो या प्रोटियाज या फिर आरसीबी। दुनिया की कोई भी टीम हो, इस खेल ने मुझे अकाल्पिनक अनुभव और मौके दिए, जिसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा। एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है। डिविलयर्स की घोषणा का मतलब है कि उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ अपना करार खत्म कर लिया है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने 2011 में आरसीबी के लिए पहला मैच खेला था और फिर 10 सीजन में उसका प्रतिनिधित्व किया। एबी डिविलियर्स ने अपने फैसले के बारे में कहा, आरसीबी में मेरा लंबा और शानदार समय रहा। 11 साल बीत गए और लड़कों को छोडऩा बहुत अजीब लग रहा है। हां इस फैसले पर पहुंचने में मुझे बहुत समय लगा, लेकिन काफी सलाह के बाद मैंने अपने जूते टांगकर परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया। मैं आरसीबी प्रबंधन, मेरे दोस्त विराट कोहली, टीम के साथी, कोच, सपोर्ट स्टाफ, फैंस और पूरे आरसीबी परिवार का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और इन सोलों में हमेशा समर्थन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को किया दरकिनार
Next: प्रकाश पादुकोण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.