Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का हवालबाग में आगाज़, लड़कियों ने भी किया खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग
  • अल्मोड़ा

विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का हवालबाग में आगाज़, लड़कियों ने भी किया खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

 

अल्मोड़ा। विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का क्रीड़ा मैदान हवालबाग में ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने खेलों को व्यक्तित्व विकास में सहायक बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बच्चों से परिश्रम कर जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने को कहा। इस अवसर पर बोलते हुए सह संयोजक डी0 डी0 तिवारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष संयोजक पी0 एस0 जंगपांगी ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं 13 नवंबर तक संपादित की जाएंगी इसमें एथीलिटिक्स,बॉलीबॉल, खो -खो, कबड्डी, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न की जानी है।
इस अवसर पर अंडर 14 ऊंची कूद प्रतियोगिता में रिया बिष्ट प्रथम, खुशी गोस्वामी द्वितीय व निशा नेगी तृतीय रही तथा इसी प्रतियोगिता के बालक
वर्ग में हिमांशु गोस्वामी प्रथम, विजय कुमार द्वितीय व मनीष कनवाल तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में तेजस्वी बोरा प्रथम, रूचि बिष्ट द्वितीय तथा जया बोरा तृतीय रहे। अंडर 21 वर्ग में हिमांशु गोस्वामी प्रथम, विजय कुमार द्वितीय व मनीष कनवाल तृतीय रहे।
अंडर 14 लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रोहन कुमार प्रथम, मोहित नेगी द्वितीय, मनीष ग्वाल तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक वर्ग में अजय कनवाल प्रथम, प्रियांशु नेगी द्वितीय, राहुल कुमार तृतीय रहे। अंडर 21 लंबी कूद प्रतियोगिता में विजय मंगल प्रथम, उमेश खनी द्वितीय व योगेश सिंह तृतीय रहे। गोला फेंक अंडर 14 प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में भावना भाकुनी प्रथम, महक नेगी द्वितीय व सपना लटवाल तृतीय रहे। इसी प्रतियोगिता के अंडर 17 वर्ग में मयंक रौतेला प्रथम, वीरेंद्र कुमार द्वितीय व मनीष ग्वाल तृतीय रहे। अंडर 21 बालिका वर्ग में बिना बिष्ट प्रथम, किरन जोशी द्वितीय व भावना कांडपाल तृतीय रहे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ललित महावर, डॉ कपिल नयाल, मोहन सिंह नेगी, क्रीड़ा प्रभारी धसान सुरेश आर्या, दीप कमल अलमियाँ, डॉ विद्या कर्नाटक, नवनीत कुमार पांडेय, मोती प्रसाद साहू, तारा दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडेय, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, डॉ0 हेम तिवारी, गीतांजली नयाल, मोनिका जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ0 कपिल नयाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंडली बॉर्डर पर एक और पंजाब के किसान की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
Next: गौ माता की रक्षा हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व : डाॅ. सैजल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.33.36
  • अल्मोड़ा

प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.40.48_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.