Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कुंडली बॉर्डर पर एक और पंजाब के किसान की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

कुंडली बॉर्डर पर एक और पंजाब के किसान की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
default featured image

सोनीपत (आरएनएस)।  कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। धरना दे रहे किसानों की मौत की भी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच सोनीपल के कुंडली बॉर्डर पर एक और किसान की मौत की खबर सामने आई हैं। बुधवार को प्रदर्शन में शामिल एक किसान का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक किसान का पहचान गुरप्रीत सिंह (45) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव रुड़की, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के अमलोह तहसील के रुड़की गांव का रहने वाला था। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि गुरप्रीत सिंह की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। वह अंसल सुशांत सिटी के पास ट्रॉली में अकेला ही रह था। बुधवार सुबह उसे पास के ही नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया। साथी किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। कुंडली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत आईटीबीपी जवान ने कार से महिला को कुचला, मौके पर मौत
Next: विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का हवालबाग में आगाज़, लड़कियों ने भी किया खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.