Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • गौ माता की रक्षा हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व : डाॅ. सैजल
  • सोलन

गौ माता की रक्षा हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व : डाॅ. सैजल

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि गाय मानव को प्रकृति द्वारा प्रदत्त ऐसा उपहार है जो एक माता के रूप में समस्त धरा का पोषण करती है। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा का हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है। डाॅ. सैजल आज गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सोलन स्थित आश्रय गौ सदन में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर सभी को गोपाष्टमी की बधाई दी।
उन्होंने इस अवसर पर आश्रय गौ सदन में गौ पूजन किया और हवन में भाग लिया।
डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गौ माता का विशिष्ट स्थान है। सनातन संस्कृति में गौ माता के पूजन से सभी प्रकार के कष्टों का हरण होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय नस्ल की गाय के दूध के लाभ आज वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पूर्णतः सत्य सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय नस्ल की गाय के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि गाय को बेसहारा न छोड़ें और उनकी उचित देखभाल का प्रण लें।
आयुष मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गौ सेवा की दिशा में समर्पित होकर कार्य कर रही है। राज्य में स्थित गौ अभ्यरण्यों और गौ सदनों के माध्यम से प्रति गौवंश एक निश्चित अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को उच्च श्रेणी की विशेषज्ञ सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस वित्त वर्ष में 03 क्षेत्रीय पशु अस्पतालों, 10 पशु चिकित्सका पाॅली क्लीनिकों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपमण्डलीय स्तर के पशु चिकित्सा संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए 05 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर आश्रय गौ सदन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं तथा गौ संरक्षण के विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर योगी जसमत नाथ, स्वामी श्याम भारती, योगी पवन नाथ, स्वामी चाहर नाथ, योगी पवन गिरी तथा डाॅ. चन्दन को सम्मानित भी किया गया।
आश्रय गौ सदन के अध्यक्ष अविनाश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, संत समाज, ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद मनीष, रजनी, संगीता, मनोनीत पार्षद संजीव मोहन, आश्रय गौ सदन के सचिव बिशन सिंह, कोषाध्यक्ष राजपाल, गौ रक्षक, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ 2021 का हवालबाग में आगाज़, लड़कियों ने भी किया खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग
Next: गांव चलो- घर घर चलो अभियान के तहत विधानसभा उपाध्यक्ष और भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने किया जनसम्पर्क

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.