Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुड़की व भगवानपुर में एक बार फिर से कोरोना की दस्तक
  • हरिद्वार

रुड़की व भगवानपुर में एक बार फिर से कोरोना की दस्तक

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
default featured image

रुड़की। लंबे समय बाद रुड़की व भगवानपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। रुड़की में एक युवक व भगवानपुर में एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। विभाग की ओर से संक्रमित के प्राइमरी व सेकेंडरी कांटेक्ट वाले व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है। इन सभी की कोविड जांच कराई जाएगी।
शहर के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक को खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत थी। लक्षणों को देखते हुए चिकित्सक ने कोविड जांच की सलाह दी थी। युवक ने तीन नवंबर को एक निजी पैथोलाजी लैब में सैंपल देकर कोविड की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित आया है। इसके अलावा भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिसके चलते भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने कोविड जांच के लिए सैंपल दिया था।

शनिवार को आई रिपोर्ट में महिला की आरटीपीसीआर जांच पाजिटिव आई है। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमित आए दोनों मरीजों से संपर्क किया जा रहा है। विभाग की एक टीम उनके घर जाएगी। मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार की जाएगी। उन सभी व्यक्तियों की भी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। मरीजों व उनके स्वजनों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है।

आधा समय चली ओपीडी, कम संख्या में पहुंचे मरीज
रुड़की सिविल अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की कम भीड़ रही। आधा समय ही ओपीडी चलने के कारण कम संख्या में ही मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ऐसे में दोपहर बारह बजे से पहले ही रजिस्ट्रेशन काउंटर खाली हो गया। साथ ही, ओपीडी गैलेरी में भी गिनती के ही मरीज दिखाई दिए। वहीं अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए बनाया गया वार्ड भी शुक्रवार को मरीजों से खाली हो गया। इस आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सभी मरीजों की छुट्टी हो गई। सिविल अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के कारण दोपहर बारह बजे तक ही ओपीडी चली। उनके अनुसार इस वजह से मरीज कम संख्या में पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रग्स माफियाओं पर तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाएगा एनसीबी
Next: दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार का तोहफा, फ्री राशन योजना और 6 महीने के लिए बढ़ाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.