Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • औपचारिकता बनकर रह गया बहुद्देश्यीय शिविर, नहीं पहुंचे सक्षम अधिकारी
  • देहरादून

औपचारिकता बनकर रह गया बहुद्देश्यीय शिविर, नहीं पहुंचे सक्षम अधिकारी

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। तहसील परिसर में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर सक्षम अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने से औपचारिकता बनकर रह गया। शिविर में कुल 19 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें महज दस शिकायतों का ही समाधान हो पाया। शिविर में मौजूद अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा ने अधिकारियों के मौजूद न रहने पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि लापरवाह और गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से त्यूणी तहसील परिसर में बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सभी जिला और ब्लॉक व तहसील स्तरीय विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गये थे। लेकिन कई विभागों के सक्षम अधिकारी शिविर में नहीं पहुंचे। यहां तक कि शिविर में चिकित्सकों का दल न पहुंचने से दिव्यांगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पाये। प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचे दिव्यांगों को बैरंग लौटना पड़ा। शिविर में दर्ज 19 शिकायतों में दस का ही निस्तारण हो पाया। जिस पर आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों को पंद्रह दिन के भीतर संबंधित विभागों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रधान सहजराम, श्याम सिंह ने चांजोई और झिटाड मार्ग के मुआवजे का मामला उठाया। आयोग के अध्यक्ष ने लोनिवि के एई को मुआवजा निस्तारण के निर्देश दिए। प्रधान रतन सिंह ने गुतियाखड्ड में सुलभ शौचालय निर्माण की मांग की। नीरज शर्मा ने भाटगढी पंचायत में रायगी पंचायत के मतदाताओं के नाम जुड़े होने का मामला उठाया। ट्यूटाड, खडकीनल, भगवत में प्राथमिक स्कूल बंद रहने की शिकायत की गयी। एसएडी भटाड में चिकित्सक के नदारद रहने की शिकायत दर्ज की गयी। पशु चिकित्सालय त्यूणी में तीन वर्ष से पशु चिकित्सक न होने का मामला ग्रामीणों ने उठाया। प्रधान श्याम सिंह और प्रियंका ने मनरेगा भुगतान कराने, प्रधान नवीन जोशी निनूस सड़क के डामरीकरण की मांग की। इस मौके पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह नेगी, एई सिंचाई वीके चौधरी, एसडीओ ऊर्जा निगम अशोक कुमार, एई लघु सिंचाई बीडी बेंजवाल, एई लोनिवि एसएस नेगी, पूर्ति निरीक्षक विजय कैंतुरा, एसडीओ विकासखंड आरएस नेगी, एई विनोद कुमार, आशीष कुमार, एसएन सेमवाल, अजय ठाकुर, उमेश शर्मा, पान सिंह राणा, राजाराम शर्मा, शांतिराम, नीरज श्र्मा, रामलाल, रमेश डोभाल, हरीश, शूरवीर राणा, तिलक राणा, शूरवीर डोभाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीएम के खिलाफ दो दिन से भूख-हड़ताल पर भाजपा नेता
Next: सरकारी नौकरियों में आवेदन शुल्क लेने पर आप ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.