Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एसडीएम के खिलाफ दो दिन से भूख-हड़ताल पर भाजपा नेता
  • पौड़ी

एसडीएम के खिलाफ दो दिन से भूख-हड़ताल पर भाजपा नेता

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। खनन पट्टे क्षेत्र से मजदूरों को भगाने तथा ट्रकों को अनावश्यक रूप से सीज करने के आरोप में भाजपा नेता राजेन्द्र बिष्ट राजू की तहसील श्रीनगर परिसर में भूख-हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। भूख-हड़ताल पर बैठे भाजपा नेता ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तब तक भूख-हड़ताल जारी रहेगी। उनके समर्थन में भाजपा नेताओं एवं कांग्रेस नेताओं एवं ट्रक स्वामियों ने तहसील में धरना दिया। वहीं भूख हड़ताल को देख खनन अधिकारी मौके पर पहुंचे, किंतु एसडीएम के ना होने से वार्ता सफल नहीं हो पायी।
प्रेस का जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता राजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि श्रीकोट में खनन पट्टे में उनके द्वारा 10-12 गुना की बोली में खनन पट्टे लिये गये हैं, किंतु एसडीएम श्रीनगर अजयवीर द्वारा यहां ट्रकों का चालान किया और तब से यहां कोई भी ट्रक नहीं आ पा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर से खनन पट्टे को कारण सहित सीज कर मुझे प्रति नहीं दी जाती है। तब तक भूख-हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि सीज की प्रति मिलने से सरकारी राजस्व के भार से मुक्ति मिल सकेगी। दूसरे दिन भी भूख-हड़ताल जारी रखते हुए भाजपा नेता एवं पट्टाधारक राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि बिना नोटिस के एसडीएम द्वारा एक तरफा कार्यवाही की जा रही है। कहा कि एसडीएम द्वारा पट्टे से वाहनों को उठाया जा रहा है। जिससे अब खनन पट्टे पर एक भी वाहन नहीं आ रहे है। जबकि मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तब तक भूख-हड़ताल जारी रहेगी। उनके समर्थन में कांग्रेस नेता दीपक सजवाण, शिवकांत कंडारी, भाजपा नेता दीपक राणा, पूरण रावत, तरूण रौथाण, कमल रावत, आशीष मियां, सौरभ पडियार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्की विधानसभा क्षेत्र उप निर्वाचन में 91884 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : कृतिका कुलहरी
Next: औपचारिकता बनकर रह गया बहुद्देश्यीय शिविर, नहीं पहुंचे सक्षम अधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.