Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी नौकरियों में आवेदन शुल्क लेने पर आप ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

सरकारी नौकरियों में आवेदन शुल्क लेने पर आप ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
rns featured image new

सीएम पर युवा बेरोजगारों को गुमराह करने का आरोप लगाया

विकासनगर। आम आदमी पार्टी ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती में आवेदन शुल्क लिए जाने को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पार्टी ने विकासनगर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी ने एसडीएम विकासनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर युवा बेरोजगारों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजे ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए हाल में घोषणा की थी कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थियों से शुल्क नहीं लिया जायेगा। लेकिन वहीं सचिवालय में निकाले गये पद के लिए आवेदन पत्र के साथ शुल्क मांगा गया है। आप ने बताया कि विधानसभा सचिवालय उत्तराखंड में एक सीधी भर्ती द्वारा चयन को एक अक्तूबर को जारी विज्ञापन में आवेदन कर्ताओं से नौ सौ पैंतालीस रुपये आवेदन शुल्क मांगा गया है। कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए मांगे जाने वाले आवेदन पत्र पर शुल्क न लिए जाने की घोषणा कर युवाओं को गुमराह करते हैं। दूसरी तरफ सरकारी पदों पर भर्ती के लिए मांगे जा रहे आवेदन पर सीधा शुल्क मांगा गया है। कहा कि सरकार युवाओं के साथ छल करना बंद करे। कहा कि आप कार्यकर्ताओं में सरकार की झूठी घोषणा से आक्रोश है। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि उत्तराखंड में सरकारी विभागों में होने वाली भर्ती के लिए मांगे जा रहे आवेदनों पर शुल्क न लिया जाय। मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी। प्रदर्शनकारियों में आप के जिलाध्यक्ष गुरुमेल सिंह, मनोज चौधरी, महेंद्र सिंह चौधरी, मौसम सिंह मुखिया, शराफत अली, राकेश गुप्ता, आरती राणा, गुमान सिंह, सुंदरलाल, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत गौतम, राजा बाबू, सुनील, विजय सिंह, विक्रम आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औपचारिकता बनकर रह गया बहुद्देश्यीय शिविर, नहीं पहुंचे सक्षम अधिकारी
Next: छात्रों ने की टनकपुर डिग्री कॉलेज में तालाबंदी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.