Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ई-रिक्शा को नगर क्षेत्र में परमिट दिए जाने से परिवहन विभाग के खिलाफ आक्रोश
  • देहरादून

ई-रिक्शा को नगर क्षेत्र में परमिट दिए जाने से परिवहन विभाग के खिलाफ आक्रोश

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
default featured image

ऋषिकेश। विक्रम, टैक्सी और ऑटो यूनियन ने शनिवार को बैठक कर परिवहन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। वह ई-रिक्शा को नगर क्षेत्र में परमिट दिए जाने से नाराज है। उन्होंने 21 अक्तूबर को एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन का ऐलान किया है। शनिवार को हरिद्वार मार्ग स्थित विक्रम यूनियन कार्यालय में विक्रम, टैक्सी और ऑटो यूनियन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में विक्रम टैम्पो महासंघ उत्तराखंड के अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा कि ऋषिकेश में पहले से ही 1300 विक्रम और करीब 500 से अधिक ऑटो हैं। अब क्षेत्र में धड़ल्ले से ई-रिक्शा निकल रहे हैं। इससे क्षेत्र में जाम व अन्य समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। वर्तमान मे ई रिक्शाओं को परमिट फ्री करने के कारण क्षेत्र मे इनकी संख्या अनियंत्रित हो गयी है। इसके चलते नेशनल हाईवे पर सदैव जाम की स्थिति बनी हुयी है। ई रिक्शा के पंजीकरण पर रोक लगाने, देहरादून की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ई रिक्शा का परमिट देने सहित अन्य मांगों को लेकर 21 अक्तूबर को एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन रुडकी, बीएचईएल, ज्वालापुर, कनखल, पंचपुरी हरिद्वार, शांतिकुंज, नेपाली फार्म, छिदरवाला, डोईवाला आदि क्षेत्रों में भी टैम्पू व टैक्सी यूनियन प्रदर्शन करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लुधियाना में बोले अकाली नेता, मुख्यमंत्री ने पंजाब को केंद्र के हवाले किया
Next: सात ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.