Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लुधियाना में बोले अकाली नेता, मुख्यमंत्री ने पंजाब को केंद्र के हवाले किया
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

लुधियाना में बोले अकाली नेता, मुख्यमंत्री ने पंजाब को केंद्र के हवाले किया

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

लुधियाना। केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब में बीएसएफ को सीमा से 50 किलोमीटर के अंदर तक कार्रवाई का अधिकार देने के बाद पंजाब में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लुधियाना पहुंचे शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा।

सुखबीर ने कहा कि सीएम चन्नी ने पंजाब को केंद्र सरकार के हवाले कर दिया है। अब बीएसएफ किसी भी समय चाहे श्री दरबार साहिब या फिर दुर्ग्याणा मंदिर में दाखिल हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति की केंद्र सरकार के साथ कोई खुन्नस हो गई, तो बीएसएफ किसी भी समय उसे उठा कर ले जा सकती है। यही हालात दिल्ली में हैं, वहां के सीएम केजरीवाल सिर्फ म्युनिसिपिल कॉरपोरेशन के सदस्य की तरह है, पुलिस पर तो उनका भी कोई अधिकार नहीं है।

शनिवार को सुखबीर बादल लुधियाना में विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों में अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने निकले थे। हालांकि एक जगह पर उन्हें किसान यूनियन नेताओं ने काली झंड़ियां भी दिखाई। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए बादल ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन खेती कानून को पास किया। खेती के संबंध में कुछ भी करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह उस कमेटी के सदस्य थे जो खेती कानून पास करने में उनके साथ थे। पंजाब में इस समय चल रहे दलित कार्ड पर बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में चार लाख अनुसूचित जाति के छात्रों को कुछ नहीं दिया गया। इन पांच साल में लगभग 20 लाख छात्र अपने हक से वंचित हो चुके हैं। तब उनका दलित कॉर्ड कहां गया था।

बिजली किल्लत का मेरे पास है हल 

पंजाब में बिजली किल्लत को लेकर मचे हाहाकार पर सुखबीर बादल ने कहा कि इसका हल उनके पास है। सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के पास इस समय कहां वक्त है। जब उनकी सरकार सत्ता में आएगी, तो वह जितनी सब्सिडी दी जाती है उससे सोलर एनर्जी पर काम करेंगे। चाहे लोगों के घर हो या फिर उद्योग। सभी को सोलर एनर्जी के लिए विशेष राहतें दी जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि इस समय तो सब्सिडी का पैसा कुछ फायदा नहीं कर रहा है, लेकिन उसी पैसे को अगर सोलर एनर्जी लगाने में दिया जाएगा तो आने वाले समय में लोगों के बिजली बिल जीरो हो जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गृह मंत्रालय में तैनात वरिष्ठ महिला अधिकारी की कार रोककर झपटमारी
Next: ई-रिक्शा को नगर क्षेत्र में परमिट दिए जाने से परिवहन विभाग के खिलाफ आक्रोश

Related Post

Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास होता था पैसों का बंटवारा, रिमांड में आरोपी ने किए कई खुलासे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.