Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट बने आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट बने आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
IMG-20211007-WA0057

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी की संस्तुति पर एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट को आप प्रदेश उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी अमित जोशी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा अल्मोड़ा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सोहित को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अमित जोशी ने कहा की सोहित की अल्मोड़ा के युवाओं में अच्छी पकड़ है और वह पूर्व में अल्मोड़ा छात्रसंघ में भी रहे हैं, उनके युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने से युवाओं के बीच पार्टी को मजबूती मिलेगी और सोहित के अनुभवों का हमें लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर सोहित भट्ट ने कहा की मैं आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा और अल्मोड़ा जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं को बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से जोडूंगा। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रही है और यही प्रदेश के युवाओं की पहली मांग है। सोहित ने कहा की हम उत्तराखंड प्रदेश में कर्नल अजय कोठियाल और अल्मोड़ा में अमित जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश को एक नई दिशा देने की कोशिश करेंगे और उत्तराखंड को हमारे पूर्वजों का व युवाओं का प्रदेश बनाने की कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप नयाल, प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा नीरज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा रोहित सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी व आप विधानसभा उपाध्यक्ष बाला देवी, विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ पांडे, विधानसभा सचिव नवीन कुमार आर्या, दानिश कुरैशी, दीपांशु शाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सब्जी खरीदने गयी बुजुर्ग महिला से ठगे सोने के कुंडल
Next: आईसीएमआर ने डिमेंशिया के रोगियों के लिए मुद्रा टूलबॉक्स विकसित किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.