Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सब्जी खरीदने गयी बुजुर्ग महिला से ठगे सोने के कुंडल
  • हरिद्वार

सब्जी खरीदने गयी बुजुर्ग महिला से ठगे सोने के कुंडल

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
default featured image

हरिद्वार।  सब्जी खरीदने बाजार गयी बुजुर्ग महिला को झांसा देकर एक ठग सोने के कुंडल हड़प कर फरार हो गया। घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के मौहल्ला मैदानियान निवासी 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला महमूदा दोपहर 12 बजे के लगभग घर से सब्जी खरीदने के लिए बाजार गयी थी। सिराज धर्मशाला के समीप गांधी मार्केट में मिले एक युवक ने महिला को बातों में उलझाकर कहा कि पास की एक दुकान में सस्ते कपड़ों की सेल लगी है। वह भी दुकान से सस्ते कपड़े खरीद सकती हैं। दुकान दिखाने के बहाने युवक महिला को साथ लेकर कुछ दूर चला और कहा कि कोरोना काल में चोरी चकारी बढ़ गयी हे। ऐसे में उन्हें सोने के कुंडल पहनकर बाजार में नहीं आना चाहिए। युवक ने महिला से कहा कि वे अपने कुंडल उसे दे दें। युवक की बातों में आकर महिला ने कुंडल उताकर उसे दे दिए। युवक ने सौ रूपए के नोट में कुंडल लपेटकर महिला को वापस दे दिए। इसके बाद युवक वहां से चला गया। युवक के जाने के बाद महिला ने जब नोट को खोलकर देखा तो उसमें कुंडल के बजाए दस रूपए का सिक्का देखकर उनके होश उड़ गए। महिला ने आसपास युवक को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बदहवास स्थिति में वापस लौटी महिला ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर महिला के पुत्र शान मौहम्मद ने रेल चौकी पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी दिलबर सिंह कंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर, पिथौरागढ़ के लिए हेली टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया
Next: पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट बने आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.