Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • राशन डीलरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • टिहरी

राशन डीलरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के सस्ता राशन गल्ला विक्रेताओं की ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की। बैठक में सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए डीलरों ने सरकार से अपना पुराना भाड़ा भुगतान करने, मानदेय देने और डीलरों को भेजे गए नोटिसो को निरस्त करने की मांग की। बैठक में आगामी आंदोलन की रूप रेखा भी तैयार की गई।

मंगलवार को चंबा में राशन के सरकारी गोदाम के पास राशन डीलरों ने बैठक कर उनकी मांगें न मानने पर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। डीलर विनयपाल रावत का कहना है कि सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और पूर्व में मनरेगा का कार्य करने वाले ग्रामीणों को काम के बदले अनाज योजना के तहत राशन डीलरों से राशन वितरित करवाया था, लेकिन अब तक डीलरों का भाड़ा, कमीशन और पल्लेदारी पर होने वाले व्यय का भुगतान नहीं किया गया। और ना ही दो सालों से रेगुलर भाड़े का भुगतान किया गया। जबकि कई बार सरकार से भुगतान करने की मांग की गयी। कहा कि डीलरों की लंबे समय से मानदेय देने की मांग पर भी सरकार ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। डीलरों ने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगो पर जल्द कोई कार्यवाही नहीं करती तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन किया जायेगा। इस मौके पर डीलर प्रीतम सिंह नेगी, कृपाल सिंह, धीरज बिष्ट, दिगम्बर सिंह, त्रिलोक सिंह, मोहनलाल, उत्तम सिंह, गुरमान सिंह राणा, दिलवर सिंह, हुकम सिंह, विपिन सिंह, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूठों को मनाने के साथ ही कांग्रेस में आने वालों की सूची बनाने की कार्यवाही शुरू
Next: प्रदेश में भाजपा जब भी चुनाव कराए कांग्रेस मुकाबले के लिए तैयार: गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.