Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मां कुंजापुरी पर्यटन मेले ने नरेंद्रनगर को दी अलग पहचान: सुबोध
  • टिहरी

मां कुंजापुरी पर्यटन मेले ने नरेंद्रनगर को दी अलग पहचान: सुबोध

RNS INDIA NEWS 05/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। नौ दिवसीय 49 वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का स्थानीय कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मेला समिति की ओर से आयोजित लकी ड्रा में युवराज कैंतुरा के नाम हुई स्कूटी निकली। मेले में 32 इनाम भी वितरित किए गए। जबकि राइफल शूटिंग पुरुष वर्ग में दिनेश चंद्र पठोई और महिला वर्ग में साक्षी राणा विजेता बनी। मंगलवार रात को कुंजापुरी मेले का वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरस्कार वितरण करते हुए समापन किया। उन्होंने मेले से जुड़े प्रतिभागियों को शॉल भेंट कर पहाड़ी टोपी पहनाई। उन्होंने मेले के शानदार आयोजन पर मेला समिति की सराहना करते हुए अगले वर्ष होने वाले 50 वें मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं दी। कहा कि यह मेला टिहरी जिले का सबसे पुराना एवं ऐतिहासिक मेला है। इस मेले ने नरेंद्रनगर को दी अलग पहुचान। समापन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने गायन,नृत्य,कविता पाठ,बीट बॉक्सिंग,हास्य प्रतियोगिता से लेकर गढ़वाली,कुमाऊनी, बॉलीवुड गानों की शानदार प्रस्तुति दी। गायन में राहुल कृषाली,सुनीता,सागर कृषाली,डांस में शांति राणा,श्रेष्ठ, शशि रावत सर्वश्रेष्ठ रहे। राइफल शूटिंग पुरुष वर्ग में दिनेश चंद्र पठोई प्रथम,पारस गोदियाल द्वितीय,कैलाश चंद्र आर्य तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में साक्षी राणा पहले,शालिनी दूसरे,निकिता तीसरे स्थान पर रही। डॉ.हिमांशु जोशी,डॉ.संजय मेहर,पुष्पा राणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विभागीय स्तर पर बेहतर करने में वन विभाग नरेंद्रनगर प्रथम,राजकीय पॉलिटेक्निक द्वितीय स्थान,उद्यान विभाग तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार,ईओ आलम रावत,विमल नेगी,ममता देवी,विनीता देवी,आशा टम्टा,साकेत बिजल्वाण,सरोजनी देवी,रेखा राणा,भरत सिंह राणा,महेश गुसाईं,पंकज डिंयूडी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
Next: महिला सिपाही पर विक्रम चढ़ाने का प्रयास – एक दिन पहले दी थी धमकी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.