Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन लोगों की गिरफ्तारी से भड़के आंदोलनकारी
  • देहरादून

तीन लोगों की गिरफ्तारी से भड़के आंदोलनकारी

RNS INDIA NEWS 09/11/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मुनिकीरेती में अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में जुलूस निकालने से पहले ही पुलिस ने हिमांशु बिजल्वाण समेत तीन आंदोलनकारियों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई होते ही खारास्रोत में आंदोलन स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पुतले की शव यात्रा निकालने का प्रयास किया। इसको लेकर आंदोलनकारी स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। पुतले की खींचतानी में कई आंदोलनकारियों के कपड़े तक फट गए। अचानक तनावपूर्ण हुआ मामला घंटेभर बाद शांत हुआ। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत के मौके पर पहुंचने के बाद आंदोलनकारियों ने जुलूस निकाला। दरअसल, उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर रंजती जयंती को शराब की दुकान के विरोध में 14 दिन से आंदोलन स्थानीय लोगों ने शराब स्थापना दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। इसी क्रम में रविवार को उनका खारास्रोत में शराब की दुकान नजदीक आंदोलन स्थल से जुलूस का कार्यक्रम तय था, मगर सुबह से ही मुनिकीरेती पुलिस हरकत में दिखी। उन्होंने संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, संदीप भंडारी और सीताराम राणाकोटी को घर से गिरफ्तार कर लिया। इसकी भनक खारास्रोत में आंदोलन स्थल पर स्थानीय लोगों को लगी, तो मामला बिगड़ गया। पुलिसकर्मियों से आंदोलनकारियों की धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक के बाद हालांकि दोपहर बाद जुलूस निकाला गया। खारास्रोत से होते हुए मुनिकीरेती मुख्य मार्ग और चौदहबीघा क्षेत्र में निकलने जुलूस में स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने मुनिकीरेती से शराब की दुकान अतिशीघ्र हटाने की मांग भी दोहराई। पूर्व विधायक ने कहा कि दुकान हटने तक आंदोलनकारी पीछे नहीं हटेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। कहा कि जनहित में सरकार महज एक अदद शराब की दुकान हटाने को तैयार नहीं है। जबकि, यह स्थानीय युवाओं के सुरक्षित भविष्य का सवाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घनसाली में स्वास्थ्य सेवा की बहाली को टावर पर चढ़े आंदोलनकारी
Next: पत्नी की बना ली अश्लील वीडियो, अब दहेज में 50 लाख न देने पर वायरल करने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.