Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रूठों को मनाने के साथ ही कांग्रेस में आने वालों की सूची बनाने की कार्यवाही शुरू
  • टिहरी

रूठों को मनाने के साथ ही कांग्रेस में आने वालों की सूची बनाने की कार्यवाही शुरू

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

नई टिहरी। प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस में लोगों को जोड़ने का काम शुरू किया है। जिसके लिए बनाई गई चार सदस्यीय कमेटी ने रूठों को मनाने के साथ ही पार्टी में आने वालों की सूची बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। जिस पर जल्द ही देहरादून में होने वाली बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ठोस निर्णय लेंगे।
इसी क्रम में उतराखण्ड प्रदेश कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य शान्ति प्रसाद भट्ट ने गढ़वाल मंडल के सभी कांग्रेस के जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों से अपील करते हुये कहा कि अपने जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और फ्रंटल संगठनों से विचार विमर्श कर ऐसे कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर आवेदन प्राप्त करने का काम करें। जो विगत समय मे किन्हीं कारणों से पार्टी से निष्कासित किये गए थे, उनमें से जो वापस कांग्रेस पार्टी में पुनः वापसी करना चाहते हैं। उन पर विचार विमर्श कर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपने का काम किया जायेगा। इसके लिए प्रदेश की चार सदस्यीय कमेटी ने अभी तक दो बैठकें कर ली हैं। कुमाऊँ मण्डल की बैठक विगत 24सितंबर को हल्द्वानी में सपंन्न हो चुकी है। गढ़वाल मंडल की बैठक यथा शीघ्र ही देहरादून में आहूत की जाएगी। अभी तक कमेटी के पास अनेकों आवेदन प्राप्त हो चुके है ।आगामी सप्ताह में पूरे प्रदेश की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जायेगी। कमेटी के अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह और सदस्य विजय सिजवाली, गोविंद सिंह बिष्ट के साथ मिलकर ऐसे सभी प्राप्त आवेदनों की स्क्रुटनी की जा रही है। शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि वे सभी नेतागण व कार्यकर्ता आगामी सप्ताह देहरादून में होने वाली बैठक में उपस्थित होकर अपनी बात रखने के साथ ही आवेदन कमेटी को दे सकते है। गढ़वाल मंडल के बैठक की तिथि जल्दी ही घोषित की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 15 केस
Next: राशन डीलरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.