Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लों ने सरकार से मांगी नौकरी और पेंशन
  • टिहरी

एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लों ने सरकार से मांगी नौकरी और पेंशन

RNS INDIA NEWS 05/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। भिलंगना ब्लॉक के एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की बैठक गैस गोदाम में आयोजित हुई। बैठक में संगठन ने प्रदेश सरकार की ओर से उनकी वर्षों से लंबित मांगों कार्रवाई न होने पर रोष जताया। उन्होंने सरकार पर प्रशिक्षितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को घनसाली में आयोजित एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की बैठक में संगठन की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा कि, प्रशिक्षित गुरिल्ला वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन ही दे रही है। कहा कि, दिसबंर 2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 सचिवों के साथ जो गुरिल्ला हित में मीटिंग बुलाई थी, उस पर अभी तक 2 वर्ष बीतने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि केंद्र सरकार ने 2016 में राज्यों को पत्र भेज दिया था। प्रश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा कि, सरकार गुरिल्लाओं को नौकरी, पेंशन तथा आश्रितों को हित लाभ नहीं देती है, संगठन चक्का जाम और सीएम आवास कूच, सचिवालय कूच, विधानसभा कूच के लिए बाध्य होगा। बैठक में ब्लॉक महासचिव जगदीश प्रसाद सेमवाल, मोर सिंह झिरवाण, प्रेम सिंह कलोडा, सत्येंद्र सिंह भण्डारी, सूरत सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, दिलवर चंद्र रमोला, अरविंद रावत, कुसुम सेमवाल, अनीता देवी, कविता देवी, गीता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी निकली अपहरण की कहानी, जंगल से सकुशल बरामद हुआ युवक
Next: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.