Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी की बना ली अश्लील वीडियो, अब दहेज में 50 लाख न देने पर वायरल करने की धमकी
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी की बना ली अश्लील वीडियो, अब दहेज में 50 लाख न देने पर वायरल करने की धमकी

RNS INDIA NEWS 09/11/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। एक विवाहिता ने अपने पति पर होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार करने और दहेज में 50 लाख रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उससे जबरन हस्ताक्षर कराकर विभिन्न बैंकों से लोन भी ले लिया और बाद में उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पैगा चौकी में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2023 को बिलासपुर (रामपुर) निवासी युवक से हुई थी। पति लोगों को कमीशन पर विदेश भेजने का काम करता था और स्वयं भी कनाडा, अमेरिका व यूके आता-जाता रहा है। विवाह के समय वह मुंबई में नौकरी कर रही थी, लेकिन पति के कहने पर अप्रैल 2024 में नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि पति उसे होटल में घुमाने के बहाने ले जाकर डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता और वीडियो बनाता था। बाद में ससुरालवालों ने मकान बनाना शुरू किया तो पति ने दहेज में 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसी बीच उसके पीएफ के 1.80 लाख रुपये भी पति ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि पति ने उसके नाम पर कई बैंकों से वाहन, हाउसिंग और गोल्ड लोन जबरन दिलवाए और जून 2025 में ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने उसकी वीडियो रिश्तेदारों व सोशल मीडिया पर डाल दी और अब कनाडा भागने की फिराक में है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि पुलिस ने पति समेत अज्ञात के खिलाफ दहेज अधिनियम की धारा 3, 4 व बीएनएस की धारा 115(2), 352, 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन लोगों की गिरफ्तारी से भड़के आंदोलनकारी
Next: राशिफल 10 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.