Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री धामी की ओर से की जा रही नई घोषणाओं पर हरीश रावत ने साधा निशाना
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी की ओर से की जा रही नई घोषणाओं पर हरीश रावत ने साधा निशाना

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

पिछली सरकार की घोषणाओं को अपना बता रहे हैं सीएम धामी

कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को अकाल मौत दी


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि पिछली सरकार की घोषणाओं को मुख्यमंत्री धामी अपनी उपलब्धियों के तौर पर गिना रहे हैं । साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को अकाल मौत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की जा रही नई घोषणाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी पिछली सरकार की घोषणाओं को अपना बता रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने 2014 से 2016 में चुनाव आचार संहिता लगने तक महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकण, महिला पुष्टाहार और महिला सम्मान को लगातार प्राथमिकता दी। महिला स्वावलंबन का आधार आंगनबाड़ी, आशा बहनों और भोजन माताओं के मानदेय की राशि बढ़ाई। उनके लिए न्यूनतम 5000 रुपये मानक निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि भोजन माताओं को वर्दी अलाउंस देने का निर्णय भी किया गया था। आंगनबाड़ी की बहनों को टेक होम राशन योजना से जोड़कर अतिरिक्त आय का रास्ता ढूंढा गया। उनके लिए छुट्टियां मान्य करने के साथ आंगनबाड़ी कोष की स्थापना भी की गई। इससे सेवाकाल समाप्त होने के बाद भी उन्हें निश्चित राशि बतौर सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों के अभाव में महिला स्वयं सहायता समूहों पर कर्ज बढ़ रहा था। पिछली सरकार ने कर्ज की समाप्ति के लिए निश्चित राशि अनुदान के तौर पर दी। टेक होम राशन व इंदिरा अम्मा कैंटीन की गतिविधियों के साथ जोड़कर आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया। नए महिला स्वयं सहायता समूह गठित करने की प्रेरणा दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगलों से चीड़ की पत्तियों के एकत्रीकरण के लिए महिलाओं को मनरेगा कर्मी का दर्जा दिया गया। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को मूर्त रूप देने को गौरा देवी कन्या धन समेत तमाम योजनाओं के लिए पिछली कांग्रेस सरकार को श्रेय दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर: जल्द ही मिलने जा रहा है पुलिस में भर्ती होने का मौका
Next: 1 अक्तूबर को उत्तराखंड आएंगे रक्षामंत्री

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.