Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 1 अक्तूबर को उत्तराखंड आएंगे रक्षामंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

1 अक्तूबर को उत्तराखंड आएंगे रक्षामंत्री

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
default featured image

देहरादून। पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर एक अक्टूबर को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीठसैंण आयेंगे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में मूर्ति का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहकारिता विभाग के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण के चैक महिला स्वयं समूहों को वितरित करेंगे।
राठ विकास अभिकरण के तत्वाधान में घसियारी कल्याण योजना का शुभारम्भ कर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट भी देंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केन्द्रीय रक्षामंत्री राठ विकास अभिकरण के अंतर्गत संचालित घसियारी कल्याण योजना का शुभारम्भ भी करेंगे। इस योजना के तहत क्षेत्र की 25 हजार ग्रामीण महिलओं को घस्यारी किट वितरित की जाने की योजना है।
जिसमें दो कुदाल, दो दारांती, रस्सी, एक टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल और एक किट बैग शामिल है। ग्रामीण महिलाएं अपनी रोजमर्रा के दौरान आवश्यकतानुसार इनका इस्तेमाल कर सकेंगी। इसके अलावा सहकारिता विभाग के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रक्षामंत्री द्वारा महिला समूहों को रूपये पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चैक वितरित किये जायेंगे। ताकि महिलाएं स्थानीय स्तर पर अपने स्वरोजगार को गति दे सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी की ओर से की जा रही नई घोषणाओं पर हरीश रावत ने साधा निशाना
Next: आय से अधिक संपत्‍त‍ि मामले में 7 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट पेश करे विजिलेंस : हाई कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.