Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रविवार से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज
  • नैनीताल

रविवार से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
rns featured image new

नैनीताल। 118 वां नंदा देवी महोत्सव का आगाज रविवार से होगा। छह दिवसीय महोत्सव इस वर्ष पूरी प्रतीकात्मक होगा। 28 अगस्त को मूर्ति विसर्जन के साथ इसका पारायण किया जाएगा। शनिवार को आयोजक संस्था राम सेवक सभा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मां नंदा-सुनंदा से पूजा संबंधित सभी कार्यक्रम विधिवत किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह इस वर्ष घर पर रहकर ही नंदा-सुनंदा के दर्शन करें। सभा की ओर से इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने कहा उत्तराखंड की कुलदेवी के रूप में जानी जाने वाली नंदा-सुनंदा महोत्सव की नगर में शुरुआत 1902 से हुई। जबकि 1918 में राम सेवक सभा इसकी आयोजक संस्था बनी। कह कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस वर्ष सरकार की गाइड लाइन के क्रम में उद्घाटन कार्यक्रम, कदली वृक्ष नगर भ्रमण, भंडारा, प्रसाद वितरण, डोला नगर भ्रमण जैसे कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि मैया की मूर्ति का निर्माण और पूजन आदि पूर्व वर्षों की भांति ही किए जाएंगे, लेकिन श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह इस वर्ष घरों में रहकर मां नंदा-सुनंदा की पूजा करें और दर्शन सीधा प्रसारण के माध्यम से करवाए जाएंगे।
एसडीएम ने किया मंदिर का निरीक्षण
नंदा देवी महोत्सव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने श्रीराम सेवक सभा के पदाधिकारियों के साथ नैना देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। महोत्सव के दौरान नयना मंदिर के मुख्य गेट को बंद रखा जाना भी तय हुआ। एसडीएम विनोद कुमार ने आयोजकों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखने, मास्क, सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। आयोजकों ने कहा इस वर्ष सभा के 15 से 20 कार्यकर्ताओं को पास जारी किए जाएंगे। इसके अलावा भी उनके मंदिर आने की समयावधि का शेडयूल तक किया जाएगा।
ये रहे मौजूद: निरीक्षण में एसडीएम विनोद कुमार, सीओ विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार, नगर पालिका इओ अशोक कुमार वर्मा, श्रीराम सेवक सभा के उपाध्यक्ष मनोज जोशी, सचिव जगदीश बवाड़ी नैनी देवी मंदिर प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र मेलकानी, प्रो. ललित तिवारी मौजूद थे।
महोत्सव को लेकर आयोजक संस्था पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी संबंधित क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी तथा निरीक्षण किया जाएगा -विनोद कुमार एसडीएम

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब भीमताल झील स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगी
Next: नैनीताल घूमने आए पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.