Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अब भीमताल झील स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगी
  • नैनीताल

अब भीमताल झील स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगी

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
bhimtal lake

नैनीताल। भीमताल झील चारों ओर से बिजली की रोशनी से जगमग होगी। नगर पंचायत झील के चारों ओर आकर्षक डिजाइनर युक्त स्ट्रीट लाइट लगाने जा रहा है। पहले चरण में ट्रायल के तौर पर डांठ स्थित कार पार्किंग से भीमेश्वर मंदिर तक झील किनारे करीब पचास लाइट लगनी शुरू हो गयी हैं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बने हुए हैं। ईओ विजय बिष्ट ने बताया कि इस लाइट की खासियत यह है कि पोल के टॉप में बल्ब न होकर उसे पोल के अन्दर लगाया गया है। पोल के टॉप में केवल रिप्लेक्टर लगा है। एक ही एलईडी पोल के अन्दर जलती है। इससे पोल में बने छेदों से लाइट बाहर दिखती है और यही लाइट ऊपर लगे रिप्लेक्टर में टकराकर रोशनी करती है। बल्ब बदलने व अन्य मरम्मत कार्य के लिए पोल में चढऩे की भी जरूरत नहीं। पहले चरण में नगर का सबसे पिकनिक स्पॉट डांठ में पचास डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगनी शुरू हो गयी है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बने हुए हैं। बताया कि चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया के प्रयासों से ब्लॉक रोड तिराहे पर उत्तराखंडी परिवेश को दर्शाती बाखई (भवन) की प्रतिकृति तैयार हो चुकी है, जल्द उसे तिराहे पर लगाया जाएगा। इससे यह स्थान नगर का आकर्षण केंद्र भी बन जाएगा। साथ ही आधुनिक होते समाज में युवा पीढ़ी को अपने ग्रामीण जीवन शैली और परिवेश को जानने व समझने का मौका भी मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केएमवीएन कर्मचारियों का एक घंटे का कार्यबहिष्कार रहा जारी
Next: रविवार से होगा नंदा देवी महोत्सव का आगाज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.