Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कोर्पियो से 3 लोगों की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, नाबालिग को सिखा रहा था गाड़ी
  • देहरादून

स्कोर्पियो से 3 लोगों की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, नाबालिग को सिखा रहा था गाड़ी

RNS INDIA NEWS 09/08/2021
default featured image

देहरादून। ढाकी में स्कार्पियो की टक्कर से तीन राहगीरों की मौत मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। वाहन चालक गाड़ी को नाबालिग से चलवा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन चला रहे किशोर को उसके संरक्षक की सुपुर्दगी में दिया।

बता दे कि चार अगस्त को ढाकी में एक सफेद स्कार्पियों ने टक्कर मारकर नौशाद पुत्र आशिक निवासी ग्राम छरबा सहसपुर, इस्त्रायल पुत्र लियाकत छरबा, खुशबू पत्नी दीपक निवासी किरायेदार संजय ग्राम ढाकी व वरीशा पत्नी सुलेमान निवासी ढाकी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वही उपचार के दौरान वरीशा पत्नी सुलेमान, खुशबू पत्नी दीपक व इसराइल पुत्र लियाकत की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद चेकिंग के दौरान वाहन को बरामद कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही थी।

वही थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, चौकी प्रभारी सभावाला कवींद्र राणा आदि ने शनिवार की शाम घटना के दौरान वाहन चला रहे नाबालिग सहित वाहन चालक अली खान पुत्र नियाज मोहम्मद निवासी हिन्दूवाला सभावाला को पकड़ लिया। पुलिस ने कार चलाने वाले किशोर को उसके संरक्षक के सुपुर्द किया।

पूछताछ में आरोपित अली खान ने बताया कि वह नाबालिग से गाड़ी चलवा रहा था, इसी दौरान नाबालिग का पैर कार के एक्सीलेटर पर दब जाने के कारण उसकी गति अनियंत्रित हो गई और राहगीरों को टक्कर मारते हुए उनके ऊपर चढ़ गई। घटना के बाद दोनों मौके से भाग निकले और वाहन को खुशहालपुर में छिपा दिया था।

आरोपित ने बताया कि नाबालिग के पिता की मौत होने पर वह चालक बनना चाहता था। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपित अली खान को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बाल अपचारी के संरक्षक को उसे न्यायालय मे पेश करने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व एनसीईआरटी के निर्देशानुसार प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ता व एलटी शिक्षकों को दिया जा रहा निष्ठा प्रशिक्षण
Next: उत्तराखंड में नायब तहसीलदार सहित विभिन्न पदों हेतु विज्ञापन जारी, यहाँ देखें जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.