Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व एनसीईआरटी के निर्देशानुसार प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ता व एलटी शिक्षकों को दिया जा रहा निष्ठा प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व एनसीईआरटी के निर्देशानुसार प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ता व एलटी शिक्षकों को दिया जा रहा निष्ठा प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 09/08/2021
default featured image

अल्मोड़ा। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व एनसीईआरटी के निर्देशों के क्रम में एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा राज्य के समस्त प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ता व एलटी शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण हेतु जनपद अल्मोड़ा में जिला प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को यह प्रशिक्षण एनसीईआरटी द्वारा ऑनलाइन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में सभी शिक्षकों ने दीक्षा प्लेटफार्म पर अपना पंजीकरण पूर्ण कर लिया है। इस प्रशिक्षण के तहत सभी शिक्षकों को दिसंबर तक 13 कोर्स पूर्ण करने हैं। विकासखंड हवालबाग के ब्लॉक अकादमिक समन्वयक डॉ कपिल नयाल ने बताया कि अगस्त माह से नवंबर माह तक प्रत्येक प्रधानाचार्य व शिक्षक को तीन कोर्स प्रतिमाह पूर्ण करने हैं। ये 12 कोर्स जेनेरिक कोर्स हैं तथा तेरहवां कोर्स विषय से संबंधित है। उन्होंने बताया कि हवालबाग विकासखंड में सभी प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने दीक्षा प्लेटफार्म पर शत-प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण कर लिया है तथा अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में लगभग 80 शिक्षकों ने तीनों कोर्स 140 शिक्षकों ने दो कोर्स तथा 190 शिक्षकों ने प्रथम कोर्स पूर्ण कर लिए हैं। हवालबाग विकासखंड के तकनीकी समन्वयक राजेश बिष्ट ने बताया कि इन सभी 13 कोर्सेज में शिक्षकों को 70 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। प्रत्येक कोर्स पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
सभी शिक्षकों का जनपद व विकासखंड स्तर पर डेटा बेस तैयार किया गया है। निष्ठा प्रशिक्षण के अनुश्रवण हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एच बी चंद की अध्यक्षता में जनपदीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है तथा विकास खंड स्तर पर प्रत्येक विकास खंड में विकास खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक अकादमिक समन्वयक तथा तकनीकी अकादमिक समन्वयक सम्मिलित हैं। डायट प्राचार्य डॉ राजेन्द्र सिंह, प्रवक्ता व सेवारत प्रशिक्षण विभाग के डॉ भुवन चंद्र पांडेय व महेंद्र सिंह भंडारी निष्ठा प्रशिक्षण का निरंतर अनुश्रवण कर समस्त समन्वयकों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षाफलों की घोषणा आज से
Next: स्कोर्पियो से 3 लोगों की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार, नाबालिग को सिखा रहा था गाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.