Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रदेश में नहीं चलने दिया जाएगा भ्रष्टाचार व बाहुबल : रमेश जोशी
  • हरिद्वार

प्रदेश में नहीं चलने दिया जाएगा भ्रष्टाचार व बाहुबल : रमेश जोशी

RNS INDIA NEWS 30/07/2021
rns featured image new

तेजेंद्रजीत कौर को न्याय दिलाने के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करेगा सुराज सेवा दल

हरिद्वार। सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने ब्रह्मलीन स्वामी रसानंद महाराज की संपत्ति पर दावा कर रही तेजेंद्रजीत कौर को न्याय दिलाने के लिए किसी भी स्तर तक आंदोलन करने का ऐलान किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कतरे हुए रमेश जोशी ने कहा कि नियम विरूद्ध ब्रह्मलीन रसानंद महाराज की संपत्ति बेचने वाले संत के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार ट्रस्ट की संपत्ति को बेचने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। लेकिन प्रमुख संत द्वारा अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के साथ-साथ भूमाफियाओं के साथ मिलकर जमीन को बेचा जा रहा है। अपने अधिकार के लिए लड़ रही तेजेंद्रकौर पर भूमाफियाओं से दबाव डालकर इस मामले से दूर रहने की धमकी दी जा रही है। रमेश जोशी ने कहा कि संत महापुरूष अपनी दिव्य वाणी से समाज को सनातन संस्कृति की जानकारियां देते हैं। लेकिन यह प्रमुख संत भूमाफियाओं के साथ मिलकर मातृ शक्ति का ही हक मार रहा है। रमेश जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो अधिकारी भी सुन लें जो इस षडय़ंत्र में अपना सहयोग भूमाफियाओ को दे रहे हैं। ऐसे चेहरों को भी बेनकाब करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देव भूमि है। उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार व बाहुबल को कतई चलने नहीं दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर तेजेंद्रकौर को न्याय मिलने में बाधा बन रहे अधिकारियों को भी बेनकाब किया जाएगा। मातृशक्ति का अपमान कतई सहन नही ंकिया जाएगा। तेजेंद्रजीत कौर को उनका अधिकार दिलाने के लिए हरिद्वार से देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकालने के साथ किसी भी संघर्ष से सुराज सेवा दल पीछे नहीं हटेगा। तेजेंद्रजीत कौर ने कहा कि ब्रह्मलीन रसानंद महाराज की पत्नी होने का दावा करते हुए कहा कि संपत्ति पर उनका व उनके बेटे का हक है। वह अपना हक पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। संघर्ष में उन्हें सुराज सेवा दल का साथ मिलने के बाद उन्हें उम्मीद बंधी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शेखर लखचौरा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.